Banner 468

  • Best Blogger Themes
Facebook
RSS

सन्‍नी लिओन घबराना मत

-
Kulwant Happy

गालियों की पाठशाला बन चुका बिग बॉस का घर एक बार फिर चर्चाओं में आ गया, पॉर्न स्‍टार सन्‍नी लिओन के कारण, जिसको अभी अभी बिग बॉस के घर में एंट्री मिली है, वैसे भी बिग बॉस को अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए कुछ न कुछ तो करना ही पड़ता।

सन्‍नी लिओन को शायद कल तक कोई नहीं जानता था, मैं तो बिल्‍कुल नहीं, हो सकता है बिग बॉस के घर में आने के बाद भी, मगर हिन्‍दुस्‍तानी मीडिया ने इस समाचार को इतनी गम्‍भीरता से लिया कि आज हर कोई सन्‍नी लिओन को जानने लगा है, इस तरह के समाचार को लेकर मीडिया की दिलचस्‍पी वैसे ही मीडिया की गरिमा को हानि पहुंचाती है, जैसे कि बिग बॉस के घर में हो रही गतिविधियां रियालटी शो की गरिमा को।

बिग बॉस एक बेहतरीन कांस्‍पेट हो सकता है, मगर रातोंरात टीआरपी बटोरने के चक्‍कर में इस कांस्‍पेट पर काम कर रहे लोगों ने अपनी घटिया सोच का प्रदर्शन करते हुए इसका मलियामेट कर दिया। कुछ दिन पहले बिग बॉस का घर गालियों की पाठशाला बना हुआ था, लेकिन आज कल बिग बॉस का घर पॉर्न स्‍टार के कारण चर्चाओं में है। आखिर बिग बॉस का घर, आम हिन्‍दुस्‍तानियों के घरों को क्‍यों बिगाड़ने पर तूला हुआ है, यह बात पूरी तरह समझ से परे है, यह शो उस टीवी पर प्रसारित होता है, जिसने अपने शुरूआती दौर में एक के बाद एक बुराई पर ध्‍यान केंद्रित करते हुए बेहतरीन सीरियल दिए, जिन्‍होंने सास बहू के सीरियलों की धज्‍जियां उड़ा दी थी।

मगर बिग बॉस की गतिविधियों से ऐसा लगता है, क्‍लर्स पर सीरियलों का निर्माण करने वालों की भीतरी आंख, क्‍लर्स के लोगो में लगे मयूर पंख सी हो गई है, जो अच्‍छे बुरी की पहचान से परे है। सन्‍नी लियोन को घबराने की जरूरत नहीं, उनको जितनी पब्‍लिसिटी चाहिए, हिन्‍दुस्‍तानी मीडिया मुफत में देगा, क्‍योंकि यहां का मीडिया सन्‍नी तुम्‍हारी जैसी महिलाओं पर हमेशा मेहरबान रहा है, अगर यकीन न आए तो पूछना मल्‍लिका शेरावत से, राखी सावंत से।

2 Responses so far.

  1. आपने के विचारणीय मुद्दा उठाया है .....!

Leave a Reply

आपको अभिव्यक्ति का अधिकार है। इसलिए आप मनचाही टिप्पणी दे सकते हैं। जो आपको सही लगे वो प्रतिक्रिया दें, ताकि मुझे मार्गदर्शन मिल सके। आपका कुलवंत हैप्पी।